हिमाचल में तापमान में वृद्धि से लोगों को राहत (लीड-1)
शिमला, 14 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में एक दिन पहले हुई बारिश और हिमपात के बाद गुरुवार को तापमान में थोड़ी वृद्धि होने से लोगों को राहत मिली।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, " राज्य में लगभग सभी पर्वतीय इलाकों में बुधवार को हुई बारिश और हिमपात के बाद गुरुवार सुबह धूप खिली।"
शिमला में अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यहां का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
किन्नौर जिले के कालपा में अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यहां का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कालपा में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंडी जिले के सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला में 18.4 डिग्री तथा कुल्लू जिले के भंतर में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य में मौसम सूखा रहने की संभावना व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications