मकर ज्योति पर सबरीमाला मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

सबरीमाला पुलिस थाने के प्रमुख रवि कुमार ने आईएएनएस को बताया, " मंदिर के आसपास टिके तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं को देखते हुए कहा जा सकता है यह अब तक का रिकॉर्ड है।"

कुमार ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वहां एक इंच की भी जगह नहीं बची है। तीर्थयात्री अब मंदिर के रास्ते में फंस रहे हैं क्योंकि भीड़ बहुत अधिक है। बहुत से श्रद्धालु पिछले 12 घंटे से इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मंदिर के लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।

गौरतलब है कि सबरीमाला मंदिर पश्चिम घाट की पहाड़ी पर समुद्र तल से 914 मीटर ऊपर स्थित है जबकि मध्य केरल के पथनामथिट्टा में पांबा से चार किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+