दिल्ली में कोहरे से रेल सेवाएं प्रभावित
इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "कोहरे के कारण गुरुवार को 14 घरेलू उड़ाने प्रभावित हुईं जबकि दिन के दूसरे पहर में स्थिति में सुधार हुआ।'
वहीं दूसरी तरफ कोहरे की वजह से कई रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चलीं, कई के समय में परिवर्तन किया गया और कई रेलगाड़ियों को कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, " घने कोहरे की वजह से गुरुवार को रेल सेवाएं बाधित हुई। इस दौरान 78 रेलगाड़ियां देरी से चलीं जिनमें कई रेलगाड़ियां तीन घंटे से अधिक देरी से चलीं। वहीं कोहरे की वजह से 28 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया जबकि 26 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।"
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी कोहरा छाया रहेगा। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान औसत से थोड़ा उपर आठ डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications