दिल्ली में स्वाइन फ्लू पीड़ितों का आंकड़ा 9,580 तक पहुंचा

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के पांच नए मामले सामने आने के बाद यहां स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या बढ़कर 9,580 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में स्वाइन फ्लू की नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, " गुरुवार को स्वाइन फ्लू के पांच नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। इस प्रकार दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 9,580 तक पहुंच गई है।"

अभी तक दिल्ली में 5,334 बच्चों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि बुधवार को स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिससे दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 88 तक पहुंच गई है। गुरुवार को स्वाइन फ्लू से कोई मौत नहीं हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+