पाकिस्तान से वर्ष 2009 में घुसपैठ बढ़ी : सेना प्रमुख
शुक्रवार को होने वाले सेना दिवस की पूर्व संध्या पर एक वार्षिक सम्मेलन में कपूर ने संवाददाताओं से कहा, "यद्यपि कम हिंसक घटनाओं में कमी आई है, घुसपैठ के प्रयास बढ़े हैं। नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी ढांचा बहुत हद तक अछूता है और जितना हो सके घुसपैठ कराने के सभी प्रयास हो रहे हैं।"
कपूर ने कहा कि वर्ष 2009 में अधिक घुसपैठ हुई। वर्ष 2008 में जहां केवल 57 आतंकवादी सीमा पार करने में सफल रहे वहीं वर्ष 2009 में 30 नवंबर तक 110 आतंकवादी घुसपैठ करने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications