'हैती में भूकंप से हजारों लोग मारे गए'
वाशिंगटन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कैरेबियाई देश हैती के राष्ट्रपति रेन प्रेवल ने कहा है कि मंगलवार को आए शक्तिशाली भूकंप से हजारों लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अन्य अधिकारियों का कहना है कि भूकंप से एक लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।
गौरतलब है कि हैती में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस से 15 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications