तेल कीमतों को लेकर कोई फैसला नहीं : देवड़ा (लीड-1)
रियायती दरों पर पेट्रोलियम पदार्थो की बिक्री से तेल विपणन कंपनियों को नुकसान हो रहा है। दोनों मंत्रियों के बीच तेल कंपनियों को कितनी की सहायता दी जाए, इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी।
वित्त मंत्रालय के मुख्यालय नॉर्थ ब्लॉक के बाहर देवड़ा ने पत्रकारों से कहा, "कोई फैसला नहीं लिया गया है।"
देवड़ा ने बुधवार शाम को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर तेल क्षेत्र और सार्वजनिक तेल कंपनियों की सेहत के बारे में चर्चा की थी।
पेट्रोलियम सचिव आर. एस. पांडे ने कहा कि मुखर्जी और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को तीन तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को हो रहे नुकसान के बारे में बताया गया। इन तीनों कंपनियों को करीब 45 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई के स्वरूप के बारे में पूछे जाने पर पांडे ने कहा 'यह संभवत: नकदी' होगी।
एक समाचार चैनल से उन्होंने बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में कीमत बढ़ाने का मुद्दा नहीं था।
पांडे ने कहा, "कीमत बढ़ाने के बारे में फोरम फैसला लेता है और वह है कैबिनेट या कैबिनेट समिति। यह तेल क्षेत्र के बारे में प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक थी। तेल की कीमतों में भारी अस्थिरता है और तेल कंपनियों पर इसका भारी असर पड़ रहा है। इस कारण बड़ी कंपनियों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा की गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
*












Click it and Unblock the Notifications