कांग्रेस ने ठाकरे के सुझाव को ठुकराया

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर लगातार हो रहे हमलों के मद्देनजर आस्ट्रेलिया से क्रिकेट रिश्ते खत्म करने के शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे के सुझाव को कांग्रेस ने अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि हमलों को खेल से जोड़ने से इस मुद्दे की अहमियत कम हो जाएगी।

कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हो रहा हमले बहुत गंभीर मामला है और इसे खेलों से जोड़ने से इस मुद्दे की अहमियत कम हो जाएगा।

उन्होंने कहा, "भारतीयों पर हमला एक बहुत बड़ा मामला है। सरकार को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने चाहिए लेकिन खेलों से इस मसले को जोड़ने से इसकी गंभीरता खत्म हो जाएगी।"

उल्लेखनीय है कि ठाकरे ने पिछले दिनों सामना में लिखा था कि ऐसा लगता है कि इन दिनों भारतीय खिलाड़ियों के जेहन से राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव खत्म हो गया है। "जिस देश में हमारे लोगों को मारा जा रहा है, उस देश के साथ हमारे खिलाड़ियों को खेलने में कोई परहेज नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+