तेल कीमतों को लेकर देवड़ा ने मुखर्जी से मुलाकात की
रियायती दरों पर पेट्रोलियम पदार्थो की बिक्री से तेल विपरण कंपनियों को नुकसान हो रहा है। दोनों मंत्री तेल कंपनियों को कितनी की सहायता दी जाय इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी।
वित्त मंत्रालय के मुख्यालय नॉर्थ ब्लॉक के बाहर देवड़ा ने पत्रकारों से कहा, "कोई फैसला नहीं लिया गया है।"
देवड़ा ने बुधवार शाम को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर तेल क्षेत्र और सार्वजनिक तेल कंपनियों की सेहत के बारे में चर्चा की थी।
पेट्रोलियम सचिव आर. एस. पांडे ने कहा कि मुखर्जी और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को तीन तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को हो रहे नुकसान के बारे में बताया गया। इन तीनों कंपनियों को करीब 45 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications