चीन ने की भारतीयों को हिरासत में लेने की पुष्टि
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जियांग यू ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "चीनी पुलिस ने तस्करी के संदेह में कुछ भारतीयों को हिरासत में लिया है।"
चीन के शेनझेन शहर में 21 भारतीय हीरा व्यापारियों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि करने के लिए कहे जाने पर जियांग ने यह टिप्पणी की।
हिरासत में लिए गए भारतीयों की संख्या नहीं बताते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास ने उनको देखने के लिए अधिकारियों को भेजा है।
जियांग ने कहा कि मामले पर विचार किया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों के वैधानिक अधिकारों का संरक्षण होगा।
भारतीय राजनयिकों ने बुधवार को शेनझेन में हिरासत में रखे गए भारतीयों से मुलाकात की। इन लोगों पर हांगकांग से अवैध तरीके से शेनझेन हीरे लाने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications