उज्जैन में नदी में गिरी जिप्सी, पुलिस अधिकारी की मौत
पुलिस के अनुसार गौड़ गुरुवार को अपनी जिप्सी से उज्जैन से बदनावर जा रहे थे तभी चंबल नदी से गुजरते वक्त वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ता हुआ नदी में जा गिरा। स्थानीय लोग जिप्सी में सवार गौड़ को नदी से निकालकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गौड़ लंबे समय से उज्जैन में ही तैनात थे और उनका परिवार यहीं रहता है। गौड़ गुरुवार को उज्जैन से ही बदनावर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications