माकपा को धार्मिक आस्था से परहेज नहीं : करात
करात ने पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी के ताजा अंक के माध्यम से धर्म के प्रति पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा, "मार्क्सवादी धर्म में विश्वास नहीं रखते लेकिन वे धर्म की उत्पत्ति और समाज में उसकी भूमिका के बारे में बखूबी जानते हैं।"
उन्होंने कहा, "माकपा का दृष्टिकोण बेशक भौतिकवादी है लेकिन ऐसा नहीं है कि धार्मिक आस्था रखने वाले पार्टी में शामिल नहीं हो सकते। पार्टी में शामिल होने के लिए एकमात्र शर्त यह है कि उसे पार्टी के कार्यक्रमों, उसके संविधान और अनुशासन के दायरे में काम करना स्वीकार करना होगा।"
दरअसल, केरल के अलापुझा से पार्टी के सांसद के. एस. मनोज ने गत दिनों इस्तीफा दे दिया था। मनोज ने आरोप लगाया था कि पार्टी के सुधार दस्तावेज में सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे धार्मिक समारोहों में हिस्सा न ले। उन्होंने इस दस्तावेज का विरोध किया था। करात ने लेख के माध्यम से इसी मुद्दे पर अपनी सफाई पेश की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications