जीएम इंडिया की हर वर्ष 2 लाख कारें बेचने की योजना
जीएम इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम ने संवाददाताओं से कहा, "तीन वर्ष के भीतर हमें दो लाख कारों और वाणिज्यिक वाहनों की वार्षिक बिक्री की उम्मीद है। इसमें 75 प्रतिशत हिस्सा कारों का होगा।"
कंपनी की 3.34 लाख रुपये से 3.94 लाख रुपये कीमत वाली छोटी कार शेवरले बीट लांच करने के दौरान स्लिम ने कहा, "वर्ष 2009 में हमने 70,000 वाहनों की बिक्री की।"
बहरहाल स्लिम ने कहा कि लागत बढ़ने के कारण बीट की कीमत बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि पहले 60 दिनों तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। इस्पात, तेल और रबर की कीमतों में हुई वृद्धि के कारण बाद में इसकी कीमत बढ़ेगी।
दूसरी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने भी बुधवार को कहा कि लागत बढ़ने के कारण वह सभी मौजूदा मॉडलों की कीमतों में वृद्धि करेगी।
स्लिम ने कहा कि उनकी कंपनी की इस वर्ष के अंत तक कार के दो और संस्करणों को उतारने की योजना है, जो डीजल और तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) से चलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications