सिंगापुर में अदालत ने भारतीय को 17 साल की सजा सुनाई
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि 21 वर्षीय माधुरी जया चंद्रा रेड्डी को दोषी करार दिया गया और उसे 12 कोड़े लगाने की सजा भी दी गई है।
स्थानीय समाचार पत्र 'स्ट्रेट्स टाइम्स' के अनुसार श्रीलंका की 21 वर्षीय रादिका देवी त्यागराजा के साथ 2 सितंबर को एक होटल के कमरे में शारीरिक संबंध बनाने के बाद रेड्डी ने उसके साथ पैसे को लेकर झगड़ा किया और अंतत: उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
गौरतलब है कि इस घटना के बाद रेड्डी ने महिला के शव को बिस्तर के नीचे दबा दिया और एक घंटे बाद उसी कमरे में उसने दूसरी वेश्या के साथ संबंध बनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications