हिमाचल में खुलेंगे 10 और नए 'वन पुलिस थाने'
राज्य के वन मंत्री जे.पी.नड्डा ने आईएएनएस को बताया, "हम पेड़ों की अवैध कटाई और वनस्पतियों तथा जीवों की तस्करी को रोकने के लिए 10 और वन पुलिस थाने खोलने जा रहे हैं। विशेष कार्य बल बढ़ाने का हमारा प्रयोग काफी सफल रहा था और हमें वन अपराधों को रोकने में सहायता मिली है।"
उन्होंने कहा कि पांच नए वन पुलिस थाने 31 मार्च से पहले खोले जाएंगे। विभाग द्वारा पिछले साल पांच वन पुलिस थाने खोले गए थे।
नड्डा ने कहा कि तस्करी के सबसे अधिक मामले शिमला, सिरमौर, कुल्लू, चंबा और मांदी जिलों में दर्ज किए गए हैं।
वन मंत्री ने कहा कि शुरू में पहले हम शिमला, सिरमौर, मांदी और कुल्लू जिले में वन पुलिस थाने खोल चुके हैं। अब हम कांगड़ा, बिलासपुर और चंबा जिले में वन पुलिस थाने खोलने जा रहे हैं। प्रत्येक थाने पर एक उप वन रेंजर को तैनात किया जाएगा और उसके साथ आठ से 10 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications