भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान में मगरमच्छों की संख्या बढ़कर 1,610 तक पहुंची
केंद्रपाड़ा (उड़ीसा), 14 जनवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के केंद्रपाड़ा में स्थित भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान में मगरमच्छों की संख्या बढ़कर 1,610 तक पहुंच गई है। पिछले साल यहां मगरमच्छों की संख्या 1,572 थी। यह जानकारी उद्यान के प्रभागीय वन अधिकारी ने दी।
भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ)प्रसन्न कुमार बेहरा ने आईएएनएस को बताया, " 20 फीट से अधिक लंबे तीन सरिसृपों सहित कुल 1,610 मगरमच्छ पानी में देखे गए हैं। "
राज्य सरकार द्वारा इस क्षेत्र में संरक्षण के विभिन्न उपाय किए जाने के बाद मगरमच्छों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है।
गौरतलब है कि मगरमच्छों की गिनती का काम 31 दिसंबर 2009 से 8 जनवरी 2010 के बीच संपन्न किया गया था, जिसमें वन अधिकारियों सहित पर्यावरणविद्, गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications