मुद्रास्फीति दर 7.31 फीसदी हुई (लीड-1)
गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2008 में यह दर 6.15 फीसदी थी।
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर महीने के दौरान खाद्य पदार्थो की कीमतों में 19.17 फीसदी का उछाल आया। प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में 14.88 फीसदी जबकि ईंधन, बिजली और स्नेहक की कीमतों में 4.29 फीसदी का उछाल देखा गया।
विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में 5.17 फीसदी की वृद्धि हुई।
बढ़ती महंगाई को लेकर आलोचना का सामना कर रही केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर 27 जनवरी को सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications