सुखना घोटाले में सेना के नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी : कपूर
कपूर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह घोटाला स्वयं सेना ने ही उजागर किया है। कोई अन्य एजेंसी इसे सामने नहीं लाई। इस मामले में सेना के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घोटाले के बारे में कोर्ट ऑफ इंक्वोयरी की रिपोर्ट मिल चुकी है। उस पर विचार विमर्श और विश्लेषण कर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
जनरल कपूर ने कहा कि उनका दायित्व बनता है कि वह न्याय करें। उन्होंने कहा कि वह किसी दबाव में आए बिना काम करेंगे और किसी पूर्वाग्रह में नहीं आएंगे। उन्होंने मीडिया से भी जिम्मेदारी से काम लेने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications