झारखण्ड में सड़क हादसे में 32 श्रमिकों की मौत (लीड-1)
पुलिस के अनुसार गढ़वा जिले के भगवान घाटी इलाके में एक ट्रक पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। ट्रक में 45 लोग सवार थे, जिसमें 32 की मौत हो गई।
गढ़वा के पुलिस अधीक्षक रिचर्ड लाकड़ा ने आईएएनएस से कहा, "हादसे में 32 श्रमिकों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।"
ट्रक में सवार श्रमिक बिहार के रोहतास जिले से गढ़वा जा रहे थे। जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 10-10 हजार रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications