निवेश आकर्षित करने के उपाय चाहते हैं पूर्वोत्तर के राज्य
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के साथ बुधवार को नई दिल्ली में बजट पूर्व बैठक में पूर्वोत्तर के वित्त मंत्रियों ने यह मांग रखी।
चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि विदेशी और भारतीय कंपनियों का निवेश आमतौर पर अग्रणी राज्यों में ही होता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित प्रोत्साहन पैकेजों से भी पिछड़े पूर्वोत्तर के उद्योगों को कोई सहायता नहीं मिली।
पूर्वोत्तर के वित्त मंत्रियों ने क्षेत्र को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए उपयुक्त प्रोत्साहन पैकेज की भी मांग की।
चौधरी ने उम्मीद जताई के अगले आम बजट में इन सभी मुद्दों को शामिल किया जाएगा।
क्षेत्र की राज्य सरकारों के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान वेतन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कोष भी उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications