एनटीपीसी का सार्वजनिक निर्गम 3 फरवरी को
देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी 10 रुपये मूल्य के 412,273,220 शेयर जारी करेगी। इश्यू की अंतिम समय सीमा पांच फरवरी होगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि एनटीपीसी के कर्मचारियों के लिए 42,73,220 शेयर आरक्षित रखे गए हैं।
मौजूदा समय में एनटीपीसी में सरकार की करीब 89.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, जेपी मॉर्गन और कोटक महिंद्रा कैपिटल निर्गम के प्रमुख प्रबंधक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications