हत्या मामले में एक गिरफ्तार, 4 लाख रुपये बरामद
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दत्त ने गुरुवार को बताया कि वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से लूट के 4,10,000 रुपये भी बरामद किए गए।
दत्त के अनुसार लूट में शामिल अन्य दो लोगों की पहचान कर ली गई है जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।
बुधवार को एक निजी कंपनी में कार्य कर रहे प्रवीण कुमार की रहसा गांव में उस समय तीन लोगों ने नौ लाख रुपये लूटकर हत्या कर दी थी जब वह रुपये एक बैंक में जमा कराने जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications