लो-फ्लोर बसों में लगेगा 'अलार्म बटन'

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी की सड़कों पर चल रही लो-फ्लोर बसों में यात्रियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और लूट की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार जल्दी ही 'अलार्म बटन' लगाएगी।

दिल्ली सरकार लो-फ्लोर बसों में 'अलार्म बटन' लगाने पर विचार कर रही है जो ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से जुड़ा होगा।

परिवहन विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, "अलार्म बटन बस चालक के पास एक हथियार के रूप में काम करेगा जो बसों में महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और लूट के मामलों में इसका प्रयोग कर सकता है।"

अधिकारी ने बताया कि विभाग सभी लो-फ्लोर बसों में जीपीएस तकनीक लगाने की प्रक्रिया में है। यह चालक की सीट के पास लगाया जाएगा। जब भी बस चालक इस बटन को दबाएगा पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक संदेश चला जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष में संदेश पहुंचने के बाद नियंत्रण कक्ष से नजदीकी पीसीआर वैन को संबंधित बस के पास पहुंचने और समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया जाएगा।

परिवहन अधिकारी ने बताया कि जीपीएस तकनीक लगाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इसकी फाइल योजना विभाग में फंसी हुई है। वहां की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली के परिवहन मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने भी इस विचार को पसंद किया है।

वर्तमान में, दिल्ली में लगभग 950 लो-फ्लोर बसें संकुचित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) पर चल रही हैं। जनवरी के अंत तक लगभग 400 और बसों के आने की उम्मीद है। अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पहले दिल्ली में लगभग 5,000 लो-फ्लोर बसों के चलने की उम्मीद की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+