हैती की मदद के नाम पर ऑनलाइन फर्जीवाड़े पर एफबीआई की चेतावनी
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोत्सी के अनुसार एफबीआई ने गुरुवार को कहा कि हैती में आए भूकंप के बाद वहां राहत पहुंचाने के नाम पर ऑनलाइन फर्जीवाड़े को लेकर सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
एफबीआई ने इंटरनेट का प्रयोग करने वाले लोगों से कहा है कि वे हैती की मदद के नाम पर दान देने से पहले जांच-परख लें क्योंकि भूकंप पीड़ितों के नाम पर फर्जी ई-मेल भी भेजे जा रहे हैं।
एफबीआई ने लोगों से अपील की है कि वे हैती की मदद के लिए जाने-माने संगठनों को ही दान दें।
गौरतलब है कि हैती में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। भूकंप में 100,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका बताई जा रही है। विश्व बैंक ने हैती को 10 करोड़ डॉलर की आपात राशि मुहैया कराने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications