चीन में दो में से एक जन्म सीजेरियन: सर्वेक्षण
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के गुरुवार के अंक में विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के समय में बच्चों के सीजेरियन जन्म का चलन बढ़ा है। उनका कहना है कि कुछ महिलाएं बच्चे के जन्म के दौरान होने वाले दर्द से बचने के लिए तो कुछ बच्चे के किसी विशेष दिन जन्म के लिए जन्म देने की प्राकृतिक क्रिया की जगह पर सीजेरियन को अपना रही हैं।
चीन के रीनमिन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन स्टडी के प्रोफेसर लियु शुआंग का दावा है कि कई प्रसूति अस्पताल वित्तीय लाभ के लिए महिलाओं का अनावश्यक सीजेरियन ऑपरेशन कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के सीजेरियन जन्म की दर 1970 की अपेक्षा 10 गुना बढ़ गई है। आज यह दर 46 प्रतिशत है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक बच्चों के सीजेरियन जन्म की 15 प्रतिशत दर सामान्य है।
लियू का कहना है कि बच्चे का शल्यक्रिया द्वारा जन्म तभी होना चाहिए जब बच्चे के सामान्य जन्म में बहुत अधिक जटिलताएं हों और उससे मां या बच्चे की जान को खतरा हो।
डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि अनावश्यक सीजेरियन से महिलाओं का स्वास्थ्य गिर सकता है और उनमें जटिलताएं बढ़ सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications