विधान परिषद की शेष 3 सीटों पर भी बसपा का कब्जा

राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को अलीगढ़, मेरठ-गाजियाबाद और बुलंदशहर सीटों की मतगणना के बाद आए नतीजे बसपा के पक्ष में रहे। इन तीन सीटों के पांच मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की बात सामने आई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने वहां पुनर्मतदान के आदेश दिए थे। इन सीटों पर बुधवार को फिर से मतदान हुआ था।

इससे पहले, बुधवार को 33 सीटों के नतीजों में से बसपा ने 31 सीटें जीती थी। विपक्षी दलों में कांग्रेस को रायबरेली सीट पर जीत हासिल हुई जबकि सपा ने प्रतापगढ़ सीट पर जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का तो खाता भी नहीं खुल पाया।

राज्य विधान परिषद के लिए हुए चुनाव में बसपा ने सभी 36 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इसके अलावा सपा ने 32, भाजपा ने 23 और कांग्रेस ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। राज्य विधान परिषद की इन सीटों के लिए गत सात जनवरी को मतदान हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+