शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 75 अंक ऊपर (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 75.07 अंकों (0.43 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,584.87 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,628.04 के ऊपरी और 17,525.71 के निचले स्तर तक पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 25.95 अंकों (0.50 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,259.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,272.85 के ऊपरी और 5,232.50 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 59.81 अंकों (0.86 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,029.65 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 105.82 अंकों (1.20 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,934.87 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि हुई। तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.35 प्रतिशत, सीडी के शेयर मूल्यों में 1.65 प्रतिशत और पीएसयू के शेयर मूल्यों में 0.83 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), रियल्टी और बैंकों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। एफएमसीजी के शेयर मूल्यों में 0.50 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्यों में 0.26 प्रतिशत और बैंकों के शेयर मूल्यों में 0.07 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1929 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई, 980 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications