ड्रोन हमले में हकीमुल्लाह महसूद मारा गया?
'ऑनलाइन न्यूज एजेंसी' ने एक निजी समाचार चैनल के हवाले से कहा है कि उत्तरी वजीरिस्तान के पासलकोट गांव में संदिग्ध तालिबान प्रशिक्षण कैंप पर हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में महसूद और 14 अन्य आतंकवादी मारे गए।
महसूद ने टीटीपी के पूर्व प्रमुख बैतुल्लाह महसूद की मौत के बाद संगठन की कमान संभाली थी। टीटीपी ने ड्रोन हमले में महसूद के मारे जाने की खबर को निराधार बताया है।
पासलकोट में हुए ड्रोन हमले के बाद आतंकवादियों ने गांव को घेर लिया है लोगों को गांव से निकलने और प्रवेश करने से रोक दिया है।
पाकिस्तान में अगस्त 2008 से अब तक 77 ड्रोन हमले हो चुके हैं, जिसमें 700 से अधिक लोग मारे गए। इस वर्ष अब तक सात ड्रोन हमले हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications