कुंभ पर्व: 50 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी (लीड-1)
यहां देश और दुनिया से लाखों भक्त पहुंचे हैं। गंगा में स्नान करने के लिए हजारों लोगों का तांता लगा रहा। भक्तों ने 'जय गंगा मैया' और 'हर-हर महादेव' का गान करते हुए स्नान किया। मकर संक्रांति के दिन से शुरू हुआ स्नान का यह सिलसिला 15 जनवरी और मौनी अमावस्या को भी चलता रहेगा। कुंभ मेला हर 12 साल पर लगता है।
भक्त जनों ने गंगा में डुबकी लगाने के साथ यहां सूर्य और भगवान शिव की पूजा की। स्नान करने वालों में ज्यादात आम भक्त जन थे। साधु और संत आगामी 20 जनवरी से स्नान करेंगे। वे फिलहाल ज्वालापुर के 'अखाड़ों' में रह रहे हैं।
यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। त्वरित कार्रवाई बल, दंगा विरोधी दस्ता, राज्य पुलिस और सेना के जवानों की विभिन्न स्थानों पर तैनाती की गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हालांकि यहां की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है लेकिन हम कोई मौका नहीं लेना चाहते।"
उल्लेखनीय है कि हिंदू धर्म के अनुसार देवताओं और राक्षसों के बीच युद्ध के दौरान 'अमृत' की एक बूंद हरिद्वार में भी गिरी थी। धार्मिक मान्यता है कि 'अृमत' का कलश समुद्र मंथन के दौरान निकला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications