बोधगया में बौद्ध भिक्षुओं का अनशन समाप्त
बौद्घ भिक्षु भंते ज्ञानरत्न ने गुरुवार को बताया, "जिला प्रशासन के दबाव में हमें अनशन तोड़ना पड़ा। लोकतंत्र में अपनी मांग को उठाना भी जिला प्रशासन को अच्छा नहीं लगा। हम लोग अपनी मांग को लेकर कुछ दिनों के बाद मौन व्रत रखेंगे।"
उल्लेखनीय है कि करीब 1500 वर्ष पूर्व निर्मित महाबोधि मंदिर का प्रबंधन बौद्धों के हाथ में सौंपे जाने समेत कई मांगों को लेकर कुछ बौद्घ भिक्षु गत एक दिसंबर से बोध गया में आमरण अनशन पर बैठे हुए थे।
महाबोधि मंदिर प्रबंधन कानून-1949 के तहत प्रावधान है कि इस समिति में नौ सदस्य होंगे, जिनमें चार बौद्ध और चार हिन्दू सदस्य होंगे। गया के जिलाधिकारी इसके पदेन अध्यक्ष होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications