भारतीय मूल के मलेशियाई नेता ने की एकता बनाए रखने की अपील
पोंगल के मौके पर दिए गए संदेश में वेलू ने कहा, "इस एकता की शुरुआत हमारे पूर्वजों द्वारा की गई थी जो आज तक बरकरार है। यह हमारा दायिžव है कि हम इस एकता को कायम रखें क्योंकि यदि हम ऐसा करने में असफल होते हैं तो हमारा देश भी असफल हो जाएगा।"
गौरतलब है कि मलेशिया में लगभग 20 लाख भारतीय रहते हैं। 2.8 करोड़ की आबादी वाले इस देश में मलायी और चीन के लोगों की बहुलता है।
वेलू ने कहा कि भारतीयों को अपने मतभेदों को भुलाकर जीवन की प्राथमिकताओं को हासिल के लिए साथ-साथ मिलकर काम करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications