बिल्लियों की त्वचा पर धारियां और धब्बे होने का क्या राज है?
लंदन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों ने ऐसे तीन भिन्न जीन का पता लगाया है जो घरेलू बिल्लियों की त्वचा पर धारियां और धब्बे होने की वजह हैं। इस खोज से मानव त्वचा रोगों पर शोध का दायरा व्यापक हो गया है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक इस शोध निष्कर्ष से इंसान को होने वाले त्वचा रोगों पर शोध के नए दरवाजे खुलेंगे। ब्राजील स्थित पांटिफिकल कैथलिक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता एडुआडरे इजिरिक ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि दूसरे स्तनपायी प्राणियों में त्वचा रोग होने के पीछे जीन की भूमिका का पता लगाना अब आसान हो जाएगा। हम ऐसे रोग के पीछे जीन की प्रत्यक्ष भूमिका होने की पुष्टि कर सकेंगे। साथ ही ऐसे प्राणियों के शरीर पर पाए जाने वाले कुदरती निशान, धब्बों और धारियों की वजह भी जान सकें गे।"
शोधकर्ताओं ने बिल्लियों के शरीर पर पाई जाने वाली धारियों और धब्बों को चिन्हित कर उनकी तुलना उनके बच्चों के शरीर पर पाए जाने वाले कुदरती निशान से की।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन प्राणियों के जेनेटिक नमूनों की परख भी की गई। शोधकर्ताओं को बिल्ली के शरीर में उन हिस्सों को चिन्हित करने में भी कामयाबी मिली जहां ऐसे जीन केंद्रित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications