मायावती ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया (लीड-1)
गुरुवार को यहां एक सवांददाता सम्मेलन में मायावती ने केंद्र पर पूंजीवाद सर्मथक नीतियों पर चलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चीनी की आसमान छूती कीमत के लिए भी केंद्र सरकार ही जिम्मेदार है।
मायावती ने कहा कि बढ़ती महंगाई के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा, "जहां तक हमारा संबंध है तो कीमतों पर नियंत्रण करने के लिए हम उपयुक्त कदम उठा रहे हैं। उदाहरण के लिए हमने कच्ची चीनी के आयात पर गन्ने की कटाई तक रोक लगा दिया है, जो केंद्र सरकार के चीनी के आयात जारी रखने की नीति से विपरित है।"
मायावती ने कहा, "मैंने जमाखोरों और कालाबाजारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन केंद्र सरकार बड़े औद्योगिक घरानाओं को अनुचित तरीके से मुनाफा कमाने से रोकने में असफल रही है। " कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस का हाथ पूंजीपति के साथ।"
मायावती ने कहा, "सरकार कालाबाजारियों के दबाव में काम कर रही है। केंद्र की गरीब विरोधी नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी रही है।"
मायावती ने आरोप लगाया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार की नीतियों की वजह से चीनी मिल मालिकों को सहायता पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)की गलत नीतियों की वजह से देश में चीनी की कीमत आसमान छू रही है।
इससे पहले पवार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की चीनी नीति पर हमला करते हुए कहा था कि प्रदेश की नीति की वजह से चीनी की किल्लत हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications