सौर मंडल के बाहर दूसरे सबसे छोटे ग्रह की खोज
वाशिंगटन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अंतरिक्ष विज्ञानियों ने सौर मंडल के बाहर दूसरे सबसे छोटे ग्रह का पता लगाया है जिसका द्रव्यमान हमारी धरती से महज चार गुना ज्यादा है।
सौर मंडल के बाहर यह ग्रह एचडी156668 नामक सितारे के इर्द-गिर्द चक्कर लगाता है। इसकी परिक्रमा करने में इसे चार दिन लगते हैं। अभी तक सौर परिवार के बाहर 400 से ज्यादा ग्रहों का पता लग चुका है, जिनमें यह नया ग्रह दूसरा सबसे छोटा ग्रह है। धरती से 80 प्रकाश वर्ष दूर यह हक्र्यूलस नक्षत्र की दिशा में स्थित है।
इस ग्रह की खोज हवाई के 'मौना की' चोटी पर लगी बेहद संवेदनशील दूरबीन केक 1 के जरिए की गई। 10 मीटर लंबी इस दूरबीन ने निम्न द्रव्यमान वाले ग्रहों की खोज से संबद्ध नासा के एटा-अर्थ सर्वे की मदद से इसका पता लगाया।
वाशिंगटन में अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी की जनवरी में हुई बैठक में इस खोज का ऐलान किया गया। इस ग्रह का नाम एचडी 156668बी रखा गया है। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्न ोलॉजी में सहायक प्रोफेसर और इस ग्रह के उप खोचकर्ता जॉन ए. जॉनसन ने कहा, "ऐसी खोज के लिए विशेष तैयारी की जरूरत पड़ती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications