बिहार में बस से 1,250 डेटोनेटर बरामद
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दत्त ने गुरुवार को बताया, "सासाराम से रांची जाने वाली एक बस में एक व्यक्ति सासाराम में एक बैग रखा और बस कर्मचारी से कहा कि वह बस में आगे सवार होगा।"
इसके बाद वह व्यक्ति बस में सवार नहीं हुआ। शक होने पर बस कर्मचारी ने इसकी सूचना औरंगाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस बैग को अपने कब्जे में ले लिया। बैग से पुलिस ने 1,250 शक्तिशाली डेटोनेटर बरामद किया।
उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि भारी मात्रा में डेटोनेटर झारखण्ड में नक्सलियों को भेजा जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications