एशियाई देश संभलकर लें प्रोत्साहन पैकेज वापस : एडीबी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मनीला स्थित एडीबी के अध्यक्ष हारुहिको कुरोदा ने कहा कि हर देश को इसके लिए अपनी आवश्यकता के हिसाब से और अन्य झटकों से सावधानी रखते हुए ऐसा करने की जरूरत है।
आर्थिक संकट पर एक दो दिवसीय सम्मेलन के शुरू होने के मौके पर एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, "हमें इसके बारे में सावधान रहना है क्योंकि वैश्विक आर्थिक संकट का विकासशील एशियाई देशों पर एक सामन प्रभाव नहीं पड़ा।"
उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन की नीति समाप्त करने का समय हर देश की स्थिति और महंगाई को देखते हुए अलग-अलग होने की जरूरत है।
एडीबी ने कहा कि वर्ष 2009 में 4.5 प्रतिशत विकास दर के विपरीत इस वर्ष 6.6 प्रतिशत की विकास दर के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था के सुधार में एशिया की अग्रणी भूमिका होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications