'ब्लॉगरों को चुप रखना चाहती है क्यूबा सरकार'
योआनी ने अपने ब्लॉग 'जेनरेशन वाई' में इस संबंध में टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा है, "ब्लॉगरों को रोकने के लिए आपको उन्हें खत्म करना होगा या उन्हें चेतावनी देनी होगी। सरकार अब इस बात को समझ गई है। "
प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रेस पुरस्कार प्राप्त करने वाली योआनी ने लिखा, "इस बात को समझने में उन्हें कुछ वक्त लगा लेकिन अब वे समझने लगे हैं कि जिस विधि से उन्होंने कुछ पत्रकारों का मुंह बंद करवा दिया है ठीक वैसा वे ब्लॉगरों के साथ नहीं कर सकते हैं।"
योआनी का कहना है कि लालच में ब्लॉगर चुप नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सच लिखने से कोई रोक नहीं सकता है। योआनी ने वर्ष 2003 को याद करते हुए लिखा कि उस वक्त सरकार ने कई पत्रकारों को जेल में बंद कर दिया था और कई आज भी सजा काट रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications