भव्य भोज में घुसपैठ की घटना मामूली : मिशेल ओबामा

वाशिगटन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने कहा है कि व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में आयोजित भोज की भव्यता के लिहाज से इसमें हुई घुसपैठ की घटनाओं को असाधारण नहीं कहा जा सकता। उन्होंने इस घटना को किसी असाधारण आयोजन की कहानी का महज 'फुटनोट' करार दिया।

उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "वर्ष 2009 में ऐसा कुछ भी अधूरा नहीं छुटा जिसे करने की लालसा बची हो।" उन्होंने साक्षात्कार में कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री के लिए आयोजित भोज में तीन बिन बुलाए मेहमानों के आने की घटना भी भोज की असाधारण भव्यता के लिहाज से मामूली है। इस भोज में सलाही दंपति और कार्लोस एलेन नामक शख्स की घुसैपठ का मामला अमेरिका प्रशासन के लिए फजीहत का सबब बना हुआ है।

मिशेल ने कहा, "मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है इस भोज का यादगार बन जाना। भोज वाकई भव्य और असाधरण था, बाकी बातें मेरे लिए कम महत्वपूर्ण हैं। मैं उस भोज में भारतीय प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी की मेजबानी में व्यस्त थी और ये दोनों अतिथि उस वक्त वहां अपनी मौजूदगी पर गौरवान्वित थे। उस वक्त उनका अमेरिका से भावनात्मक जुड़ाव साफ झलक रहा था। मेरे लिए ये बातें ज्यादा महत्वपूर्ण थीं।"

उन्होंने आगे कहा, "वह शाम वाकई खूबसूरत थी और भोज की योजना बेहद सुव्यवस्थित थी। जिस घटना को लेकर इन दिनों ज्यादा चर्चा हो रही है, उसे मैं पूरी कहानी का महज फुटनोट मानती हूं।" उन्होंने इस धारणा को गलत बताया कि सुरक्षा चूक के कारण खासकर वह ज्यादा परेशान थीं। उन्होंने कहा, "गुप्तचर सेवा से जुड़ा मेरा अनुभव कोई नया नहीं है। इसके अधिकारी अपने काम के प्रति गंभीर होते हैं। व्हाइट हाउस और गुप्तचर सेवा के अधिकारी यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+