इंदौर में प्रेमी युगल ने आत्महत्या की
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुर इलाके में रहने वाले राजकुमार मिश्रा और उसकी प्रेमिका पूजा के शव बुधवार रात को मिश्र के घर में फंदे से लटकते पाए गए। प्रेमी युगल ने स्यूसाइड नोट छोड़ा हैं।
जांच अधिकारी आर. डी. गोयल ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस को मौके से स्यूसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि वे दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनकी इस इच्छा में समाज बाधक बना, इसलिए वे दोनों आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications