हिमपात के बाद शिमला में खिली धूप

Shimla Snowfall
शिमला। शिमला में बुधवार को हुए इस सत्र के पहले हिमपात के एक दिन बाद गुरुवार को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली जबकि राज्य के ऊंचे इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया, "शिमला और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को हुई बारिश और हिमपात के बाद गुरुवार सुबह धूप खिली।"

उन्होंने बताया कि बादल छाए रहने के कारण शिमला में रात के तापमान में गुरुवार तड़के वृद्धि देखी गई। उन्होंने कहा, "शिमला में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस था जबकि बुधवार को यहां का तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था।"

गौरतलब है कि गुरुवार को लाहौल और स्पिीती जिले के केयलांग और किन्नोर जिले के कालपा में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस और 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बुधवार को यहां का तापमान शून्य से 9.2 डिग्री तथा 3 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

मनमोहन सिंह ने कहा कि मांदी जिले के सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस जबकि धर्मशाला में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल्लू जिले के भूंतर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+