कश्मीर, लद्दाख में तापमान अब भी शून्य से नीचे
श्रीगनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "श्रीनगर का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि लेह में यह शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
उन्होंने बताया कि घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। घाटी में दो दिन पहले न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 22 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications