अफगानिस्तान में 30 टन गोला बारूद बरामद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता अब्दुल मारूफरासिख के हवाले से बताया,"यह अभियान मंगलवार को वाडरेच जिले के दो गांव में चलाया गया था। इस दौरान 30 टन से ज्यादा हथियार और गोला बारूद की बरामदगी हुई।" प्रवक्ता के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान 1,117 मोर्टारों सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।
गौरतलब है कि यह पिछले 10 दिनों के दौरान यह दूसरी बार इस जिले से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। अभियान के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications