नूयी समेत कई कारपोरेट हस्तियों से गुर सिखेगा अमेरिकी प्रशासन

भारतीय मूल की विख्यात कारपोरेट हस्ती नूयी के अलावा माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी स्टीव बॉलमर, क्रेग्सलिस्ट के संस्थापक डैन हेसे, फेसबुक के सह संस्थापक क्रिस ह्यूग्स समेत कई कारपोरेट हस्तियों को ह्वाइट हाउस का निमंत्रण मिला है। इन उद्यमियों से सरकारी खर्च में कटौती, जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए संघीय एजेंसियों की कुशलता में निखार आदि जैसे सरकारी लक्ष्यों पर सलाह मांगी जाएगी। सरकार आव्रजन, शिक्षा और जनगणना जैसे मसलों पर भी इनसे राय मांगेगी।

वाशिंगटन पोस्ट अखबार के मुताबिक सरकार यह जानना चाहती है कि कंपनियां प्रतियोगी बने रहने और कम खर्च में बेहतर प्रदर्शन करने में कैसे सफल होती हैं। सरकार को उम्मीद है कि ऐसी सलाह पर अमल कर वह नौकरशाही में कारपोरेट क्षेत्र जैसा उत्साह भरने में कामयाब होगी। ऐसे में जब नौकरशाही अपनी कार्यशैली सुधारने के लिए वेब और टेक्स्ट मैसेजिंग जैसी नई तकनीकियों पर अमल कर रही है, कारपोरेट जगत का अनुभव ज्यादा काम आएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+