खाद्यान्न मुद्रास्फीति में मामूली कमी
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित वार्षिक खाद्यान्न मुद्रास्फीति की दर दो जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान मामूली गिरकर 17.28 फीसदी हो गई। इससे पूर्व के सप्ताह के दौरान यह 18.22 फीसदी थी।
गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कुछ आवश्यक वस्तुओं की कीमतें अब भी काफी अधिक हैं।
समीक्षाधीन अवधि के दौरान 52 सप्ताह पहले की समान अवधि की तुलना में आलू की कीमतों में 73.45 फीसदी, दाल की कीमतों में 47.82 फीसदी और प्याज की कीमतों में 45.87 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुएं 13.82 फीसदी और ईंधन 6.25 फीसदी महंगी हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications