दिसंबर में वार्षिक मुद्रास्फीति दर 7.31 फीसदी हुई
गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2008 में यह दर 6.15 फीसदी थी।
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर महीने के दौरान खाद्य पदार्थो की कीमतों में 19.17 फीसदी का उछाल आया।
समीक्षाधीन अवधि के दौरान प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 1.2 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि ईंधन, बिजली और स्नेहक के सूचकांक में 0.1 फीसदी की वृद्धि हुई।
विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में 0.2 फीसदी की तेजी आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications