पंजाब सीमा पर पकड़ा गया पाक आतंकी

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पाकिस्तान के सिंघपुरा में रहने वाले नोमन अरशद के रूप में पहचान हुई है और वह सीमा पर टोह लेने के लिए आया था। बीएसएफ के पंजाब फ्रंटीयर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) जागीर सिंह ने कहा, "सीमा पर टोह ले रहे पाकिस्तानी युवक को बीएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।"
अरशद का दावा है कि उसे पाकिस्तान के ओकाया प्रशिक्षण शिविर में हथियारों और विस्फोटकों के इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षित किया गया था। मुंबई पर हुए 26/11 के हमले में शामिल अकेला जीवित बचा आतंकवादी अजमल आमिर कसाब भी ओकाया शिविर में प्रशिक्षित है।
बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक युवक ने उन्हें बताया कि फिदायीनों का एक समूह भारतीय सीमा पार कर पंजाब में घुसपैठ की तैयारियां कर रहा है। इस पाकिस्तानी युवक की गिरफ्तारी तब हुई है जब एक सप्ताह से भी कम समय पहले पंजाब सीमा पार से भारत की ओर रॉकेट छोड़े गए थे। इससे पहले पिछले वर्ष जुलाई और सितम्बर में भी भारत की ओर रॉकेट छोड़े गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications