भारतीय छात्रों की संख्या का आकलन करता रहेगा आस्ट्रेलिया
आस्ट्रेलिया की उप प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने कहा, "आस्ट्रेलियाई सरकार भारत सहित विदेशों से आने वाले छात्रों की संख्या का आकलन करती रहेगी।"
देश में भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों को देखते हुए यहां पढ़ाई के लिए वीजा आवेदन करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
गिलार्ड ने कहा, "नि:संदेह हम विदेशों से आ रहे छात्रों की संख्या का आकलन कर रहे हैं। मैं यह समझ सकती हूं कि यदि आप भारतीय हैं और अपने बच्चों को अन्य देशों में पढ़ने के लिए भेज रहे हैं तो आप इस बात विशेष तौर पर ध्यान देंगे कि वहां का माहौल कैसा है।"
गिलार्ड ने कहा कि आस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में विदेशी छात्र पढ़ाई करते हैं और उन्हें यहां अच्छी शिक्षा मिलती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications