पंजाब, हरियाणा में खिली धूप, सर्दी से राहत
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि के साथ लोगों को सर्दी से भी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, "यहां दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। लोगों को धूप खिले होने से सर्दी से कुछ राहत मिली है। वहीं कोहरे में भी कमी आई है।"
पंजाब का अमृतसर शहर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: छह और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चण्डीगढ़ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान 3.2, 7.2 और पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications