हैती में हजारों ने खुले आसमान तले गुजारी रात
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार हैती प्रेस नेटवर्क की वेबसाइट ने बुधवार को खबर दी, "भीषण भूकंप की वजह से हैती के लोगों के लिए 12-13 जनवरी की रात सबसे लंबी रात रही।"
भूकंप के बाद बंद पड़ी कुछ वेबसाइट बुधवार को फिर से आरंभ हो गईं। खबरों में कहा गया कि पोर्ट-ओ- प्रिंस की सड़कों पर हजारों लोग सोए या फिर टहलते रहे। ये वो लोग थे जो अपनी जान बचाकर घरों से बाहर निकले थे।
भूकंप मंगलवार को हैती के समयानुसार शाम में 4.53 बजे आया था। इसका केंद्र राजधानी से 15 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। इसके बाद तीन और झटके महसूस किए गए थे।
हैती प्रेस नेटवर्क ने खबर दी है कि पोर्ट-ओ- प्रिंस की सडकों और इमारतों में शव बिखरे पड़े हैं। मरने वालों की सख्ंया में बारे में आधिकारिक आंकड़ा नहीं दिया गया। हैती के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि 100,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications