नेपाल की यात्रा पर जाएंगे कृष्णा
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा शुक्रवार को नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।
यहां जारी एक बयान में कहा गया है, "नेपाल की उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री सुजाता कोइराला के निमंत्रण पर कृष्णा 15-17 जनवरी को नेपाल का दौरा करेंगे।"
विदेश मंत्री के पद पर आसीन होने के बाद यह उनकी पहली नेपाल यात्रा होगी। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच जारी उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय संपर्क के तहत हो रही है।
इस यात्रा के दौरान कृष्णा नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव और प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल से भी भेंट करेंगे।
बयान में कहा गया है, "वह नेपाल की विदेश मंत्री से बातचीत करेंगे और कुछ अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य नेपाल के साथ हमारे गहराते द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications